सभी महिलाओ को मेरा नमस्कार,
महिलाओ में स्ट्रैच मार्क्स का होना एक आम समस्या है। अगर इस पर समय से ध्यान न दिया जाये तो ये मार्क्स ज़िंदगी भर नहीं हटते। इसलिए सही समय पर तेल की मालिश एवं पोस्टिक आहार के सेवन से इनसे छुटकारा पाया जा सकता है। प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं में ये सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। इसके लिए अपने आहार में वीटामिन सी और विटामिन ए को शामिल करे । आज हम कुछ घरेलु तेल बताएँगे जिससे मालिश कर के आप इनसे छुटकारा पा सकती हैं। चलिए जानते है स्ट्रैच मार्क्स से कैसे पाएं छुटकारा
स्ट्रैच माक्स हटाने के लिए कैसे घर पर ही बनाये तेल –
1.जैतून के तेल की कुछ बूंदों के साथ 5 बूँदें लैवेंडर के तेल की मिलाये और स्ट्रेच मार्क्स पर मालिश करें। यह एक प्राकृतिक नुस्खा है
2. 2 चम्मच बादाम के तेल में 10 बूंदें मेंहदी की मिलाएं और हल्के हाथों से स्ट्रैच मार्क्स पर तब तक मालिश करें जब तक त्वचा सारा तेल सूख ना जाये।
3. ऐप्रीकोट (खुबानी) को लेवेंडर के तेल में मिला कर स्ट्रेच मार्क्स में मालिश करने से बहुत फायदा होता है।
4. 12 बूँदें पचौली तेल,4 चम्मच जोजोबा तेल और ६ बूँदें लैवेंडर की लें कर स्ट्रेच मार्क्स पर 15 मिनट तक मालिश करे
5. 3 चम्मच बादाम तेल में 2चम्मच वीट जर्म तेल मिलाएं। अब उसमें 6 बंदें गुलाब के तेल और मेहदीं के तेल की डाल दें। अब इस मिश्रण से स्ट्रैच मार्क्स वाले स्थान पर 15-20 मिनट मालिश करें।