हैल्थी मखाने की सब्ज़ी |Fox nut curry

0
1397
हैल्थी मखाने की सब्ज़ी
हैल्थी मखाने की सब्ज़ी

सभी दोस्तों को मेरा प्यार भरा नमस्कार,आजकल लॉकडाउन में सभी घर पर रह रहे है पति हो या बच्चे सभी इस समय घर पर रह कर रोज नए नए खाने की फरमाईश करते है। रोज क्या नया बनाये ,ये दुविधा हर महिलाओ को होती ही है। आज हम उन सभी महिलाओ की दुविधा को solve करेंगे। अगर घर पर कोई सब्ज़ी नहीं है और ग्रेवी की सब्ज़ी खाने का मन है तो मखाने की सब्ज़ी झट से बनने वाली है। और यह बहुत स्वादिस्ट भी लगती है। रेसिपी के बारे में जाने से पहले चलिए जानते है

मखाने के फायदे (Benefits of makhana (fox nut)) –

  • मखाना पौष्टिक होता है, क्योंकि इसमें फाइबर,आयरन, जिंक ,मैग्ननेशियम, पोटाशियम, आदि भरपूर मात्रा में होता है।
  • मखाना प्रसव के बाद के दर्द से राहत दिलाता है।
  • शरीर की जलन से आराम दिलाता है कई लोगों को शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों, जैसे- पैर या पैर के तलवे आदि में जलन की समस्या रहती है। मखाने को दूध में मिलाकर पीने से इस परेशानी में आराम मिलता है।
  • मखाना ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
  • मखाना झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
  • बढ़ते बच्चो के लिए काफी फायदेमंद है मखाना।

हैल्थी मखाने की सब्ज़ी की रेसिपी –

सामग्री (ingredients) –

5 टमाटर ,क्रीम/ मलाई ,दही, 1 small दालचीनी , 2 लॉन्ग , 2 छोटी इलायची ,मखाने (1 small bowl), half spoon कस्तूरी मेथी।

मखाने की सब्ज़ी की विधि (process)-

  • सबसे पहले एक मिक्सी के जार में टमाटर ,दालचीनी ,लॉन्ग ,छोटी इलायची को पीस के पेस्ट बना ले।
  • अब एक कढ़ाई में २ स्पून आयल ले।
  • अब तेल में जीरा डाले।
  • जीरा चटकने के बाद टमाटर का पेस्ट डाले और अच्छे से भुने।
  • भुनने के बाद इसमें १ चमच दही और गरम मसाला डाले और फिर से 5 मिनिट तक भुने
  • अब इसमें क्रीम या मलाई डाले और भुने।
  • इसके बाद इसमें मखाना डाले और १० मिनिट तक खदकने दे
  • आखिरी में कस्तूरी मेथी डाल के गर्म गर्म सर्व करे।

यह हैल्थी मखाने की सब्ज़ी की रेसिपी जल्दी से बन जाती है और सभी को बहुत पसंद आती है। यदि घर में कोई सब्ज़ी नहीं है और मेहमान आने वाले है तब भी आप इसे बना सकते है

अन्य भाषाओं में मखाने के नाम (Name of Makhana in Different Languages)

मखाना (phool makhana) का वानस्पतिक नाम Euryale ferox Salisb. (यूराइआली फैरॉक्स) Syn-Euryale indica Planch. है, और यह Nymphaeaceae (निम्फिएसी) कुल का है। मखाना को दुनिया भर में इन नामों से भी जाना जाता हैः-

Fox nut in –

  • Makhana in Sanskrit– मखान्न, पद्मबीजाभ, पानीयफल, अंकलोड्य;
  • Makhana in Hindi– मखाना, मखान्ना;
  • Makhana in Oriya– कंटपद्मा (Kantpadma);
  • Makhana in Urdu– मखाना (Makhana);
  • Makhana in Bengali– माखाना (Makhana);
  • Makhana in Gujarati– मखाणा (Makhana);
  • Makhana in Telugu– मेल्लुनिपदममु (Mellunipadmamu);
  • Makhana in Nepali– मख्ना (Makhna);
  • Makhana in Punjabi– जवेर (Jeweir);
  • Makhana in Marathi – मखणे (Makhane), मखाणे (Makhane);
  • Makhana in Malayalam– सीवसट (Sivsat);
  • Makhana in Manipuri– थान्गजिन्ग (Thangjing)
  • Makhana in English -गोरगोन फ्रूट (Gorgon fruits), प्रिकली वाटर लिलि (Prickly water lily), Fox nut (फॉक्स नट)
  • Makhana in Arabic– मखाना लवाह (Makhana lawah);
  • Makhana in Persian-मुकरेष (Mukhresh), मुखरेह (Mukhareh)

आशा करती हूँ आप सब को “हैल्थी मखाने की सब्ज़ी” पोस्ट पसंद आया होगा। अगर पसंद आये तो कमेंट करके जरूर बताये और दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments